Sunday 8 January 2017

नकारात्मक राजनीति में दक्ष हैं BJP, विकास कांग्रेस राज में ही संभव: रावत

मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी। भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है कि भाजपा नेता नकारात्मक राजनीति में दक्ष हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता की समझ पर सवाल उठाने से बाज आना चाहिए। जनता नासमझ नहीं है, उसे पता है कि प्रदेश का विकास कांग्रेस के राज में ही संभव है।गौरतलब है कि भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री रावत पर उत्तराखंड का विकास रोकने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि कांग्रेस सरकार अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर फोड़ रही है।

No comments:

Post a Comment